रोका छेका अभियान में जशपुर जिले भर में पशु चिकित्सा शिविर का किया जा रहा है आयोजन, निःशुल्क उपचार व दवाइयां के साथ ही दिए जा रहे सुझाव

Advertisements
Advertisements

फसलों को सुरक्षित रखने किसानों से पशुओं को नियमित गौठान लाने किया जा रहा है अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर महोदय रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में खरीफ फसलों की सुरक्षा हेतु 10 जुलाई 2022 से जिले में रोका-छेका अभियान की शुरूआत की गई है। इस दौरान फसल को चराई से बचाने हेतु पशुओं को नियमित रूप से गौठान में लाने हेतु सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराई जा रही है। जिससे किसानों के फसलों की सुरक्षा हो सके।

 पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि रोका छका अभियान  के दौरान जिले के गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जनपद के बाम्हनपुरा, जुरतेला, पत्थलगांव के मिर्जापुर गौठान में शिविर का आयोजन कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, पशु में नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान कार्य, टीकाकरण करने के साथ ही किसानों को निःशुल्क दवाईयां का भी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोकाछेका अभियान के दौरान किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान कर योजना का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया जा रहा है। जिससे वे शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत कर सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!