जशपुर-बगीचा स्टेट हाइवे मार्ग में सबग्रेड के ऊपर जी.एस.बी. कार्य कराकर मार्ग को कर दिया गया है ठीक, मार्ग का निर्माण कार्य है प्रगति पर, यातायात प्रभावित नहीं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर-बगीचा स्टेट हाइवे पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग पर सबग्रेड का कार्य कराया गया था। जिसमें किलोमीटर 37/10 के लगभग 150 मीटर पर अत्यधिक बारिश होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।  उक्त मार्ग में सबग्रेड के ऊपर जी.एस. बी. का कार्य कराकर मार्ग को ठीक कर दिया गया है। मार्ग पर यातायात प्रभावित नहीं है एवं कार्य प्रगति पर है।

Related posts