जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम लुड़ेग निवासी पवन खाखा की मृत्यु 12 मई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री इन्दर साय हेतु 4 लाख, एवं मनोरा तहसील के ग्राम लिटिम निवासी स्व.बेरथा लकड़ा की मृत्यु 22 नवम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति अब्राहम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts