प्राथमिक शाला बेलघुटरी के सहायक शिक्षक एलबी सुकरू राम बघेल को किया गया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला शिक्षा अधिकारी ने कुनकुरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेलघुटरी के सहायक शिक्षक एलबी सुकरू राम बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उन्होंने यह कार्यवाही सुकरू राम बघेल के द्वारा विद्यालय में शराब का सेवन कर उपस्थित होने के कारण की है। उन्होंने कहा कि उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम के सर्वथा विपरीत है जो की कदाचरण की श्रेणी में आता है। निलंबन अवधि में श्री सुकरू राम बघेल  को मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी में नियत किया गया है।  निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ते की पात्रता होगी।

Related posts