जांजगीर में 15 दिनों से नाबालिग लापता, पुलिस के कार्य प्रणाली पर उठ रहा सवाल, प्रदेश में बढ़ रहा अपराध, क्या यही है भूपेश का विकास : शालिनी राजपूत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश में बढ़ते अपराध एवं अनाचार के मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि क्या यही है भूपेश का विकास? क्या यही है छत्तीसगढ़ मॉडल? प्रदेश में लगातार होती है अनाचार की घटनाओं को ना तो पुलिस प्रशासन रोक पा रहा है और ना ही प्रदेश सरकार इस पर रोक लगाने हेतु कोई ठोस पहल कर रहा है। प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं घटित हो रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उनके आला नेता बेखबर होकर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांजगीर की एक 13 वर्षीय नाबालिग पिछले 15 दिनों से लापता थी, जिसकी पतासाजी करने वाले पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठता है कि पिछले 15 दिनों से लापता नाबालिग की पतासाजी पुलिस आखिर क्यों नहीं कर पाई? क्या पुलिस प्रशासन अपराधियों से भयभीत हैं?

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है सबसे प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस पर अंकुश लगाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है जिसके कारण प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने गई एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया, वहीं रायगढ़ में एक छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। कोरबा में ही चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम दुराचारी के दुष्कर्म का शिकार हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपराधियों को खुला छूट दे रखा है। नशे का अवैध कारोबार प्रदेश में तेजी से फल-फूल रहा है जिसका श्रेय प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जाता है। प्रदेश में अपराध के बढ़ते मामलों का सबसे बड़ा कारण नशा है जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार बंद नहीं कराना चाहती है क्योंकि शराब से ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बहुत बड़ा राजस्व प्राप्त होता है। शराब से राजस्व प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार प्रदेश जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन से खेल रही है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए अपराधियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!