अवैध शराब बिक्री करने वाले 1 आरोपी को 36 पाव देशी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम हरदी में हीराकमल मिरी द्वारा दिनाँक 16.07.22 को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी के कब्जे से आरोपी हीराकमल मिरी पिता शोभीतराम मिरी 36 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2880 रूपये को बरामद किया गया

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 292/22 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्व किया गया

आरोपी द्वारा अवैध शराब बिक्री करना पाये जाने पर आरोपी  हीराकमल मिरी को दिनांक 16.07.2022 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

आरोपी को गिरफ्तार करने मे निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्र0आर0 शेख सफीउल्लाह, आर0 संतोष रात्रे, हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts