जल योद्धा अयप्पा द्वारा जल सरंक्षण हेतु विविध स्थानों का क्षेत्र भ्रमण कर अधिकारी कर्मचारियों को फील्ड प्रशिक्षण किया गया प्रदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल योद्धा व विशेषज्ञ वाटर रिचार्ज श्री अयप्पा मसाजी द्वारा जल सरंक्षण एवं भूमिगत जल स्त्रोत स्तर बढ़ाने हेतु वर्षा जल संचयन के सम्बंध में जशपुर के किनकेल, बालाछापर, छोटा बनई सहित अन्य स्थानों का क्षेत्र भ्रमण कर फील्ड प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान श्री अयप्पा द्वारा जल संरक्षण हेतु अपनाए जाने वाले विविध तकनीकों के बारे में विस्तार से  जानकारी भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जशपुर, मनोरा एवं दुलदुला के तकनीकी सहायक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts