जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें आग से जलने पर बगीचा तहसील के ग्राम बोड़ापहरी निवासी अलबीना केरकेट्टा की मृत्यु 06 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति पितरूस हेतु 4 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्राम झरगांव निवासी मंगलेश्व राम की मृत्यु 08 फरवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सिगड़ी  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts