मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

रायपुर, आज बेमेतरा प्रवास के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती वर्ष के अवसर पर राम मंदिर परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री ने किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  स्वतत्रंता संग्राम सेनानियों के परिजनों मल्लुराम दीन दयाल सोनी, नंदलाल शर्मा, रमेश सैनिक, मोहित वर्मा और कोमल वर्मा को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के 5 सफाई कर्मचारी समेलाल चौहान, तुलेश्वर चौहान, बिलवाराम, श्रीमती सती साहू और श्रीमती चंदा का शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मागांधी के वेशभूषा में आए बच्चों से मुलाकत कर उनका हौसला अफजाई की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे, विधायक आशीष छाबड़ा, नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मंगत साहू सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य  उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!