समदर्शी ब्रेकिंग: कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार, एसपी सुनील शर्मा ने की पुष्टि, बड़े सट्टी इलाक़े से जवानों ने इनामी नक्सली को पकड़ा

Advertisements
Advertisements

वर्ष 2012 में तत्कालिन कलेक्टर जिला सुकमा के अपहरण अन्य विभिन्न घटनाओं में शामिल पूर्व बडेसट्टी एलओएस सदस्य एक नक्सली गिरफ्तार

 गिरफ्तार डीएकेएमएस अध्यक्ष नक्सली पर छ.ग. शासन द्वारा घोषित है एक लाख का ईनाम

गिरफ्तार फरार नक्सली आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय सुकमा के द्वारा थाना फुलबगड़ी

के विभिन्न अपराधों में जारी किया गया था गिरफ्तारी वारंट

जिलाबल व डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही

सुकमा-  कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल रहे इनामी नक्सली को सुकमा पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बड़े सट्टी इलाक़े से जवानों ने इनामी नक्सली को धर बदोचा है। जानकारी के अनुसार सुकमा पुलिस को पुना नर्कोम अभियान के तहत सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि यह नक्सली क्षेत्र की कई अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है। वहीं पुलिस द्वारा इस नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित भी किया गया था। एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टी की है। बता दें कि साल 2012 में सुकमा के तत्कालीन कलेक्टर आईएएस एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण नक्सलियों ने कर लिया था। इस घटना में नक्सलियों ने कलेक्टर के दो एसपीओ की हत्या भी कर दी थी। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार इनामी नक्सली इस घटना में शामिल रहा था।

जिला सुकमा में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी. के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘पुना नर्कोम अभियान’’ के अंतर्गत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा परमेश्वर तिलकवार एवं उनि. शैलेन्द्र दुबे के हमराह स्टाफ ग्राम बड़ेसट्टी में ग्रामीणों से मिटिंग ली गई थी तिसके बाद एरिया डोमिनेशन करते हुये वापसी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कार्य करना बताया गया। थाना का अभिलेख चेक करने पर थाना फुलबगड़ी के विभिन्न अपराधों में इस नक्सली रवा गंगा का शामिल रहना पाया गया।

गिरफ्तार नक्सली रवा गंगा विगत 10-12 वर्षों से प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। वर्ष 2011 में सर्वप्रथम नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य के पद पर भर्ती होकर बडेसट्टी एलओएस सदस्य, मिलिशिया डिप्टी कमांडर तथा वर्तमान में डीएकेएमएस अध्यक्ष जैसे पदो पर कार्यरत रहा। इस दौरान केरलापाल मांझीपारा में वर्ष 2012 में पूर्व कलेक्टर जिला सुकमा के अपहरण तथा वर्ष 2013 में विधान-सभा चुनाव में मतदान दल की सुरक्षा पार्टी पर आईईडी विस्फोट सहित अन्य विभिन्न घटनाओ में शामिल रहा हैं।

इन अपराधों में थाना फुलबगड़ी में प्रकरण दर्ज है नक्सली के विरूद्व

अप.क्र.  07/20 धारा 147, 148, 149, 395 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 04.10.2020 को ग्राम बड़ेसट्टी, दुरमापारा के ग्रामीण के घर से पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर घरेलू व जीविकोपार्जन के सामग्री को डरा धमका कर लूटकर ले जाना

अप.क्र 09/20 धारा 147, 148, 149, 323, 294, 506, 395, 365 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 04.10.2020 को ग्राम बड़ेसट्टी, दुरमापारा के ग्रामीण के घर से पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण की अपहरण कर जंगल की ओर ले जाकर लाठी – लण्डा से मारपीट कर बेहोशी की हालत मे छोड़कर उनके घर से घरेलू व जीविकापार्जन के सामग्री को लूट कर ले जाना

अप.क्र 10/20 धारा 147, 148, 149, 506, 395 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 04.10.2020 को ग्राम बड़ेसट्टी, दुरमापारा के ग्रामीण के घर से पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर घरेलू व जीविकापार्जन के सामग्री को डरा धमका कर लूटकर ले जाना

अप.क्र 12/20 धारा 147, 148, 149, 395, 506 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 04.10.2020 को ग्राम बड़ेसट्टी, दुरमापारा के ग्रामीण के घर से पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर घरेलू व जीविकापार्जन के सामग्री को डरा धमका कर लूटकर ले जाना

अप.क्र 13/20 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. , 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 पि.प. अधि.

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 15.12.2020 को थाना फुलबगड़ी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस गस्त पार्टी पर जान से मारने व हथिया लूटने की नीयत से फायरिंग करना।

पकडे गए इस नक्सली को शुक्रवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!