भाजपा कार्यालय जशपुर में जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यकर्म की दी जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत की उपस्थिति में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक की शुरुवात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2023 मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे जैसे  9 अगस्त से 11 अगस्त 2022 तक  देश भक्ति की भावना निर्मित करना, तिरंगा यात्रा निकालना। 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम करना। 11 से 13 अगस्त को प्रत्येक वार्ड एवं गाँव मे रघुपति राघव राजा राम का भजन एवं वन्दे मातरम का पूर्ण गीत के साथ प्रभात फेरी निकालना। आगे उन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री और जिले के संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी को जिले के सभी मण्डलों एवं बूथों पर प्रवास के निर्देश दिए।

जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने सभी मण्डल अध्यक्षों को कुशाभाऊ ठाकरे कार्यविस्तार योजना के दौरान दिए गए पत्रक का एकत्रीकरण, आजीवन सहयोग निधि रशीद बुक सहित जमा करने, डाटा मैनेजमेंट की मण्डल स्तर पर टीम गठन करने, पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समितियों के गठन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक को बिलासपुर संभाग के प्रभारी कृष्ण कुमार राय, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य सदस्य युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने एवं आभार जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शिवशंकर पैंकरा, भरत साय, राजशरण भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, जिला महामंत्री भाजपा सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, रूपेश सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, अनूप गुप्ता, सुनील अग्रवाल, देवधन नायक, सुरेन्द्र बेसरा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी शंकर गुप्ता, विजय आदित्य सिंह जूदेव, शरद चौरसिया,  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, डीडीसी सालिक साय, ममता कश्यप, अनिता सिंह, शांति भगत, लालदेव भगत, गेंद बिहारी सिंह, उमा देवी, कुंजवती सिंह,शारदा प्रधान, भुनेश्वरी बेहरा, अंजू टोप्पो, प्रतिमा भगत, गोविंद राम भगत, संतोष सिंह, श्याम भगत, मंगल राम, सलोने मिश्रा, दिनेश प्रसाद, कपिल सिंह, हरिशंकर यादव, रामनारायण यादव, राजकुमार सिंह, केशव यादव, रवि यादव, हरीश कुमार, शंकर बाबू, नितिन राय, दीपक गुप्ता, सज्जू खान, अरविंद भगत, राहुल गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, बजरंग गुप्ता, कृपा शंकर भगत, आशु राय, नीतू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!