प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निकला विजय जुलूस, जश्न में डूबा जशपुर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

एनडीए समर्थित राष्ट्रपति प्रत्याशी  प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जनजातीय समाज के द्वारा जनजातीय समाज के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय के नेतृत्व में एवं गणेश राम भगत व कृष्ण कुमार राय सहित जनजातीय समाज के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य विजय जुलूस निकाल कर  ढोल नगाड़े बजाते हुए, जमकर आतिशबाजी की गई व मिठाई बाँट कर जिला मुख्यालय जशपुर  में लोगों ने बांटी खुशियां। विजय जुलूस बस स्टैंड होते हुए भगवान विरसा मुंडा चौक पर पहुँची जहां उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर, सभा आयोजित कर समापन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि आज पूरा देश खुशियां मना रहा है, आज अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला हमारी बहन देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद, राष्ट्रपति के पद को सुशोभित करने वाली है।

आगे उन्होंने कहा कि हमलोग मूलतः वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता हैं और अभी देश के सर्वोच्च पद पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला सुशोभित हो रही है ऐसे समय मे पूरे देश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए गौरव का क्षण है। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का केन्द्रीय कार्यालय होने के नाते हम जशपुर वासियों के लिए और भी ज्यादा खुशी बढ़ जाती है। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी जो अन्त्योदय की बात करते थे आज उसको साकार करने का कार्य देश के  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। श्री साय ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर  बैठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बहुत बहुत बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि वनवासी समाज को देश और प्रदेश में पहचान दिलाने वाले वनवासी कल्याण आश्रम के बाला साहब देशपांडे, स्वर्गीय राजा विजय भूषण सिंह देव, स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव, स्वर्गीय जगदेव राम भगत जी आज होते तो यह देख के बहुत खुश होते की वनवासी कल्याण आश्रम की कार्यकर्ता अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठने का अवसर मिला।

पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि आज देश को आजाद हुए 75 साल होगए, और यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया और आज भारी मतों से देश के सर्वोच्च पद पर भारी मतों से निर्वाचित हुई। आगे उन्होंने कहा कि मैं पूरे हृदय से पूरे देश के जनजातियों को ही केवल नही बल्कि देश रहने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूँ।

उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि विजय जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शिवशंकर पैंकरा, भरत साय, राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, रूपेश सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, अनूप गुप्ता, सुनील अग्रवाल, देवधन नायक, सुरेन्द्र बेसरा, शंकर गुप्ता, विजय आदित्य सिंह जूदेव, शरद चौरसिया,  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, डीडीसी सालिक साय, ममता कश्यप, अनिता सिंह, शांति भगत, लालदेव भगत, गेंद बिहारी सिंह, उमा देवी, कुंजवती सिंह,शारदा प्रधान, भुनेश्वरी बेहरा, अंजू टोप्पो, प्रतिमा भगत, गोविंद राम भगत, संतोष सिंह, श्याम भगत, मंगल राम, सलोने मिश्रा, दिनेश प्रसाद, कपिल सिंह, हरिशंकर यादव, रामनारायण यादव, राजकुमार सिंह, केशव यादव, रवि यादव, हरीश कुमार, शंकर बाबू, नितिन राय, दीपक गुप्ता, सज्जू खान, अरविंद भगत, सगीर खान, राहुल गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, बजरंग गुप्ता, कृपा शंकर भगत, आशु राय, नीतू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल सहित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!