लंबे समय से फरार 2 वारंटियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

थाना बम्हनीडीह के अपराध क्रमांक 241/15 धारा 457,380,411,414 भादवि के आरोपी विक्रम सिंह कंवर निवासी पुछेली जो लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से फरार था जिसके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी के घर में आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी विक्रम सिंह कंवर को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार थाना बम्हनीडीह के अपराध क्रमांक 44/17 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के फरार आरोपी सुनील कुमार कंवर निवासी पुछेली के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार था। आरोपी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी को उसके घर से दिनांक 25.07.22 को गिरफ्तार किया गया।

लंबे समय से फरार वारंटी विक्रम सिंह कंवर निवासी पुछेली एवं सुनील कुमार कंवर निवासी पुछेली को दिनांक 25.07.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

उक्त वारंटियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे, प्र.आर. रोहित नेताम, आर. फुलेश्वर आजाद, सुरेन्द्र मार्को एवं निरेश नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!