आदतन अपराधियों पर नियंत्रण रखने हेतु चलाया गया विशेष अभियान : जशपुर जिले में कुल 40 अपराधियों पर की गई धारा 110 जा.फौ. के अंतर्गत कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जिले में आदतन अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के ऊपर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के ऐसे आदतन आपराधियों के विरूद्ध धारा 110 जा.फौ. के तहत् ईस्तगाशा पेश कर बाऊण्ड ओव्हर की कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये थे।

जिसके अंतर्गत थाना जांजगीर में 02, थाना बलौदा 05, थाना मुलमुला 09, थाना नवागढ़ 02, थाना चांपा 03, थाना बम्हनीडीह 01, थाना बिर्रा 01 थाना सारागांव 01, थाना जैजैपुर 01, थाना हसौद 02, थाना सक्ती 02, थाना मालखरौदा 02, थाना डभरा 05, चौकी फगुरम 02 एवं थाना चंद्रपुर से 02 कुल 40 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Related posts