राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अंतर्गत जशपुर जिले में प्राप्त नए आवेदनों के सत्यापन पश्चात पंचायत स्तर पर सूची का किया गया प्रकाशन

Advertisements
Advertisements

प्रकाशित सूची के सम्बंध में ग्राम पंचायत द्वारा 13 अगस्त 2022 तक मंगाए गए दावा आपत्ति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत् पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बाजा मोहरिया को भी शामिल करते हुए आवेदन स्वीकृत करने कहा गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने उक्त योजना के तहत् सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए है। इस हेतु सभी पंचायतों में सरपंच सचिवों के माध्यम से सर्वे कराकर पात्र हितग्राही से आवेदन लिए गए है। तहसीलदारो द्वारा प्राप्त नए आवेदनों के सत्यापन पश्चात दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु पंचायत स्तर पर सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में ग्राम पंचायत द्वारा 13 अगस्त 2022 तक दावा आपत्ति मंगाए गए है।  जिसका 14 अगस्त 2022 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में निराकरण किया जाएगा। जनपद स्तर पर  ग्राम सभा से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार  पात्र अपात्र हितग्राहियों की जानकारी 31 अगस्त 2022 तक वेबसाइट में अद्यतीकरण किया जाएगा। साथ ही 1 सितंबर 2022 को अंतिम सत्यापित सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!