जशपुर जिले में गरिमामय एवं परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा हरेली त्यौहार, युवाओं में पर्व के लोकप्रियता के प्रति दिखा उत्साह

Advertisements
Advertisements

प्रदेश सरकार ने गरिमा और परंपरा के साथ हरेली पर्व मनाकर त्यौहार की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ाया- व्याख्याता राजेन्द्र प्रेमी

स्थानीय लोक गायक चंदन दास ने गीत के माध्यम से पर्व की महत्ता का किया गुणगान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक त्यौहार हरेली को बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्व है। यह किसानों का त्यौहार है। किसान खेती उपकरणों का पूजा करते है। घरों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाते है। प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में इस त्यौहार को पूरी गरिमा और परंपरा के साथ मनाकर पर्व की लोकप्रियता को राज्य सहित पूरे देश में बढ़ाया है। अब युवा पीढ़ी भी इस त्यौहार का महत्व समझ रही है और इस पर गर्व महसूस कर रही है।

जिले के नागरिकों द्वारा हरेली पर्व के संबंध मंें अपने विचार साझा किए गए है। व्याख्याता श्री राजेन्द्र प्रेमी ने बताया कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार है, यह श्रावण मास की प्रथम अमावस्या को मनाया जाता है। किसान अपने खेतों में निंदाई बुआई कर इस दिन हल, बैल सहित अन्य खेती उपकरणों की विधिवत पूजा करते है। घरों में बरा, फरा, अईरसा, ठेठरी जैसे पारंपरिक व्यंजन पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाते है जिसे अपने इष्ट देव को अर्पण कर लुप्त लिया जाता है। गांवों में गेड़ी चढ़ना, नारियल फेंक, रस्सा-कस्सी, फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेल का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोग धीरे-धीरे इस त्योहार की महत्ता को भूलते जा रहे थे, युवा वर्ग इस त्यौहार की गरिमा से तो पूरी तरह अनभिज्ञ हो रही है। प्रदेश सरकार ने इस दिन विविध कार्यक्रम आयोजित कर पर्व की महत्ता को बढ़ाया हैै। गौठानो में पारंपरिक खेल छत्तीसगढ़ी पकवान सहित अन्य रोचक कार्यक्रम कराए जाते है। जिससे हरेली की लोकप्रियता को जन जन तक पहुँचा है।

जशपुर के प्रसिद्ध स्थानीय लोक गायक श्री चंदन दास महंत ने भी सादरी भाषा में गीत के माध्यम से पर्व की महत्ता का गुणगाान करते हुए बताया कि हरेली किसानों का त्यौहार है एवं किसान किस प्रकार इस त्यौहार को परंपरागत तरीके से मनाते है। इसी प्रकार जिले के नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों में पर्व की लोकप्रियता के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। उनके द्वारा हरेली त्यौहार की विशेषताओं की जानकारी देते हुए युवा वर्ग में पर्व के प्रति उत्साह का संचार किया। उन्होंने सभी लोगों को धूम धाम से हरेली त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!