कुनकुरी के ढोढ़ीडांड एवं दुलदुला के रायडीह व केराडीह गौठान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली त्यौहार, गौठानों में परंपरागत तरीके से कृषि उपकरणों की गई विधिवत पूजा अर्चना

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूरे जिले में आज राज्य के पारंपरिक त्यौहार हरेली को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में आज कुनकुरी विकासखंड के ढोढ़ीडांड गौठान एवं दुलदुला के रायडीह व केराडीह में परंपरागत तरीके से कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरेली त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री रवि राही, संबंधित जनपद सीईओ, जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

हरेली पर्व के अवसर पर गौठानों में गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ सहित विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी तैयार किए गए। इन प्रतियोगिताओं में बच्चे, युवाओं सहित पूरे ग्रामवासी बडे़ उत्साह पूर्वक शामिल हुए। साथ ही गौठानों में पौधरोपण भी किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!