कुनकुरी पुलिस ने राहगीर से मोबाइल व पैसा लूटने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज

कुनकुरी, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 26 जून 2021 को प्रार्थी श्याम कुमार सोरेन निवासी कुनकुरी ने पुलिस थाना कुनकुरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 व्यक्तियो के द्वारा डुगडुगीया के पास से उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल और नगदी रकम लूट लिए थे। जिसकी सूचना पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 73/21 भादवि की धारा 294, 323, 506, 341, 394, 394, 34 के अन्तर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवम आरोपियों का लगातार पतासाजी किया जा रहा था।

साइबर से जशपुर की मदद से आरोपी विनय पटेल 25 वर्ष निवासी तेंदुआ थाना पटना जिला कोरिया एवम पृथ्वी ताम्रकार उर्फ करिया 25 वर्ष निवासी डिपाटोली  कुनकुरी को अभिरक्षा में लिया गया एवम आरोपियो के पास से लुटे गए रकम व मोबाइल को जप्त किया गया दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक मानेश्वर साहनी, नसरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक कार्तिक भगत, आरक्षक प्रमोद रौतिया, अमीत एक्का, अनिल सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!