केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर  कर्मचारियों की ऐतिहासिक महारैली सफल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं  सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक पांच दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल का अंतिम दिन आज 29 जुलाई को महारैली का आयोजन किया गया । यह रैली धरना स्थल।

रणजीता  स्टेडियम से प्रारम्भ होकर महाराजा चौक – बस स्टैंड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।  रोजी रोटी की लड़ाई में महारैली में जशपुर ज़िले के सभी विकासखंड से कर्मचारी अपना अमूल्य समय निकाल कर सम्मिलित हुए ।

छत्तीसगढ़  कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित  धरना स्थल पर  ज़िले  भर के कर्मचारी नेताओं ने अपने विचार रखे एवं कर्मचारियों द्वारा गीत के माध्यम से  प्रदेश के मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की माँग को पूरा करने का संदेश दिया ।

Related posts