स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दस्तावेज सत्यापन के तिथि में संशोधन रू 05 अगस्त 2022 से 08 अगस्त 2022 तक तिथि निर्धारित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गैर शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक ग्रेड 02, सहायक ग्रेड 03, भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन की तिथि में संशोधन करते हुए अब दस्तावेज सत्यापन 05 अगस्त से 8 अगस्त 2022 तक किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक ग्रेड 02 सहायक ग्रेड 03 के लिये 5 अगस्त 2022 को, भृत्य व चौकीदार के लिए 06, 07 तथा 08 अगस्त 2022 को दस्तावेज सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को प्रातः 10 बजे से स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी जिले की वेबसाईट www.jashpur.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!