अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुवा शराब किया गया बरामद

आरोपी के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 31 जुलाई 22 को अंधयारी पाठ रोड रेलवे क्रासिंग अकलतरा के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी के पास से अपने थैला एवं बैग में रखे 30 लीटर कच्ची महुवा शराब बरामद किया गया। आरोपी शैलेश कुमार कुर्रे निवासी पीपरसत्ती के विरूद्ध अपराध क्रमांक 343/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी शैलेश कुमार कुर्रे निवासी पीपरसत्ती द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाये जाने पर दिनांक 31 जुलाई 22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट, हायक निरीक्षक बलवंत घृतलहरे, आरक्षक बिनोद राठौर एवं सैनिक नीलकमल टंडन का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts