जशपुर कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की

Advertisements
Advertisements

कलेक्टोरेट परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्टॉल लगाकर विक्रय किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कलेटोरेट परिसर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत् स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए तिरंगे के बिक्रय हेतु स्टॉल लगाया गया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

कलेक्टोरेट परिसर में विभागीय अधिकारियों और जनदर्शन में आने वाले आम नागरिकों ने भी झण्डा खरीदा।

कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी होनी चाहिए। तिरंगे के साथ देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इस तिरंगे की आन बान और शान के लिए अनेक लोगों ने राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान बलिदान दिया है।

हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आज़ादी, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने ‘हर घर झंडा अभियान’ सफल बनाने की अपील की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!