जशपुर कलेक्टर ने सुखा प्रभावित गांव कोमडो का किया निरीक्षण, किसानों से चर्चा करके सूखे की स्थिति की जानकारी ली

किसानों को वैकल्पिक अन्य फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया

जिला प्रशासन किसानों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकास खंड के ग्राम कोमडो का निरीक्षण करके किसानों से चर्चा करके सूखे की स्थिति की जानकारी ली उन्होंने राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित किसानों  के खेतों का नजरी आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं और किसानों को वैकल्पिक फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जनपद सीईओ को प्रभावित गांवों में मनरेगा के तहत रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत कराने के निर्देश दिए हैं| उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है| इस अवसर पर कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts