महिला संबंधित एवं अन्य अपराधों से बचने हेतु स्कूली छात्रों को जागरूक करने हेतु किया गया कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में लगभग 800 छात्र एवम छात्रायें उपस्थित रहें।

उपस्थित छात्राओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर डाउनलोड कराया गया।

अभिव्यक्ति एप के संबंध में सिल्ली, व्यासनगर, बोरसी, जेवरा एवं कन्या शाला पामगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 04.08.22 को अभिव्यक्ति एप के संबंध में सिल्ली, व्यासनगर, बोरसी, जेवरा एवं कन्या शाला पामगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया गया जहाँ स्कूली छात्रों को महिला संबंधी अपराध जैसे, दुष्कर्म, छेड़छाड़, अपहरण, दहेज प्रथा, पाक्सो एक्ट, साईबर क्राईम, मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला/बच्चों के सुरक्षा के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा विकसित अभिव्यक्ति एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया गया तथा अभिव्यक्ति एप में कही से भी शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालयीन छात्रों को अपराधों से संबंधित जानकारी सउनि शत्रुहन लाल राठौर, म.प्र.आर. एनुका तिर्की के द्वारा जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!