नेशनल हेराल्ड मामला : सोनिया-राहुल सही हैं तो डर क्यों रही है कांग्रेस – विष्णुदेव साय

Advertisements
Advertisements

नेशनल हेराल्ड मामले में जो गफलत की गई है, उसकी परतें उधड़ती जा रही हैं

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यदि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कुछ गलत नहीं किया है, तो कांग्रेस इतना डर क्यों रही है। ईडी जांच कर रही है, तो कानूनी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश क्यों की जा रही है ? कांग्रेस की दहशत बता रही है कि उसे अपने नेतृत्व के पाक-साफ होने में संदेह है और कांग्रेस यह जान रही है कि गलती का परिणाम भोगना ही पड़ता है। कांग्रेस के मन में डर समा गया है तो यह डर अच्छा है। गलत काम करने वालों को कानून से डरना ही चाहिए। नेशनल हेराल्ड में जो गफलत की गई है, उसकी परतें उधड़ती जा रही हैं। जो प्रमाण ईडी को मिले हैं, उनके आधार पर वह अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए आगे बढ़ रही है। कांग्रेस जानती है कि ईडी जांच को अंजाम तक ले जा रही है और अब उससे बचना नामुमकिन है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बेमतलब की बयानबाजी छोड़कर अपने नेतृत्व की खैर मनाएं। असल कायराना हरकत तो वह है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरोहर को कांग्रेस के मालिकों ने कथित रूप से हड़पा है। इसकी जांच चल रही है तो इंतजार कीजिए, सच को सामने आने दीजिये। यहां तो आरोपी ही फैसला सुना रहे हैं। इसे कोई नहीं सुनने वाला।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!