विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जशपुर कलेक्टर ने दी आवश्यक दिशा निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  आगामी 9 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, समस्त एसडीएम व तहसीलदार उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिले में विश्व आदिवासी दिवस एवं मोहर्रम पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस हेतु उन्होंने सभी अनुभाग स्तर पर सभी समाज प्रमुखों की  शांति समिति की बैठक लेने की बात कही। साथ ही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल सूचित कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। इस हेतु पुलिस प्रशासन एवं राजस्व अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने एवं  सूचना तंत्र को सक्रिय रखने के लिए निर्देशित किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!