अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय हुई जशपुर जिला से कार्यमुक्त, सम्हालेंगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली का प्रभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के साथ जशपुर पुलिस ने नवपदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली के लिए दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

दिनांक 04 अगस्त 2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (IPS) के द्वारा कार्यमुक्त करते हुए उन्हें जिला मुंगेली के लिए मिली नवपदस्थापना हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्रीमती पाण्डेय के 11 महीने के कार्यकाल में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष बल देकर त्वरित निराकरण, बालक–बालिका की दस्तायाबी के साथ पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति एप में जशपुर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान जशपुर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और पुलिस ऑफिस का स्टाफ उपस्थित रहा जिन्होंने उनके साथ किए कार्यों को याद किया।

Related posts