नाबालिक छात्रा से छेड़-छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Advertisements
Advertisements

आरोपी गुरविन्द सिंह भार्गव पिता चन्द्र कुमार भार्गव उम्र 23 वर्ष साकिन मंधईपुर, चौकी पंतोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)के विरुद्ध थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 342/22, धारा 354(घ), 451 भादवि, 8 पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

गत दिनांक 04 जुलाई 2022 को पीड़ित/प्रार्थिया थाना कुसमुंडा उपस्थित जाकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंधईपुर निवासी गुरविन्द सिंह भार्गव दिनांक 03 जुलाई 2022 को  सुबह 08:00 बजे घर के अंदर घुसकर प्रार्थिया का बुरी नियत से छेड़-छाड़ किया, रिपोर्ट पर थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 342/22, धारा 354(घ),451 भादवि, 8 पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा महिला संबधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के लिए दिये गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर टीम गठित कर आरोपी गुरविन्द सिंह का तलाश कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक नवीन देवांगन(थाना प्रभारी कुसमुंडा), महिला प्रधान आरक्षक जलवेश कंवर, आरक्षक संजय तिवारी व विक्रम नारंग की भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!