जशपुर विधायक ने सभी लोगों से हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

Advertisements
Advertisements

स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा झंडा फहराकर ऐतिहासिक बनाएंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत ने प्रदेशवासियों को 11 से 17 अगस्त स्वतंत्रता सप्ताह मनाने की अपील की। इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है वहीं छत्तीसगढ़ शासन आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हमर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर चुके हैं। जो एक सप्ताह तक हर घर मे तिरंगा फहराया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में भव्य रूप से मनाने जा रही है।

इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत ने वीडियो जारी कर कहा जय-जोहार…मैं विनय भगत विधायक जशपुर. 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस गौरवमय समय को यादगार बनाने के लिए और जन मानस में बसी देशभक्ति की भावना को और मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमर तिरंगा अभियान का आगाज़ हो चुका है। आइए हम सब अपने घरों में, अपने संस्थानों में, अपने कार्यालयों में, अपनी पंचायतों में, अपने गौठानों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं।

उन्होंनेक कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है, इसकी आन-बान-शान के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी हैं, इसलिए तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं। हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंनें कहा कि  लहर-लहर लहराए तिरंगा हमर तिरंगा हमर तिरंगा जय हिंद, जय छत्तीसगढ़, जय जशपुर। श्री भगत भी भव्य रूप से हमर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने में लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!