संसदीय सचिव एवं जशपुर कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु मयाली में किया पौधरोपण, वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाने के लिए किया प्रोत्साहित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से विगत दिवस कुनकुरी जनपद के मयाली में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

वृक्षारोपण  करते हुए संसदीय सचिव श्री मिंज ने कहा कि पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पेड़ लगाकर उसकी रक्षा करनी होगी।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में पेड़ो का अत्याधिक महत्व है। इस हेतु सभी को अपने घर के आस-पास पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!