जशपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंदियों को हर घर तिरंगा अभियान की दी गई जानकारी

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर और एसपी ने बंदियों की समस्या सुनी और प्राथमिकता से समाधान किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने जिला जेल जशपुर का निरीक्षण किया और बंदियों को आजादी के अमृत महोत्सव संबंध में जानकारी दी उन्होंने ने तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने के लिए कहा कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया  कि पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा फहरा रहें हैं और देशभक्ति की भावना का संदेश दे रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ आमजनता भी अपनी अपनी सहभागिता बढ़चढ़ कर दे रही है | कलेक्टर और एसपी ने बंदियों की समस्या सुनी और उनकी  समस्याओं का भी समाधान किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!