पुण्यतिथि पर याद किए गए जूदेव : 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Advertisements
Advertisements

धर्मांतरण के खिलाफ घर वापसी अभियान के महानायक कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जीवनी पर डाला गया प्रकाश

जशपुर जिला चिकित्सालय में कुमार दिलीप सिंह जूदेव की  पुण्यतिथि के अवसर पर मरीजों में किया गया फल वितरण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जशपुर में भाजपाइयों द्वारा कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को कुमार दिलीप सिंह जूदेव के साथी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके साथ बिताए हुए पलों को साझा किया और कार्यकर्ताओं को यह बतलाया कि कैसे कुमार दिलीप सिंह जूदेव जशपुर के माटी-पुत्र ने जशपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा को शिखर तक पहुंचाया और उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि कुमार दिलीप सिंह जूदेव कहीं भी जाया करते थे तो लोग उनका रक्त तिलक कर स्वागत किया करते थे।

कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने जब अर्जुन सिंह के खिलाफ खरसिया विधानसभा चुनाव लड़ा तो पूरा  विधानसभा जूदेव मय हो गया, जय जूदेव के नारे से पूरा खरसिया विधानसभा गूँज जाया करता था। यह देखकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने दांतो तले लोहे के चने चबवा दिए और जब उनकी हार हुई तो हार कर भी उन का जुलूस निकाला गया और अर्जुन सिंह जीत कर भी जुलूस नहीं निकाल पाए। ऐसे थे हमारे दिलीप सिंह जूदेव, लोगों के दिलों में राज करने वाले, लोगों के चहेते, लोगों के भगवान थे दिलीप सिंह जूदेव।

कुमार साहब ने जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में घर वापसी का अभियान चलाया और धर्मांतरण के खिलाफ घर वापसी अभियान के महानायक बने और उनके कार्यों के बदौलत कई हिंदू आदिवासी परिवार एवं जनजाति परिवार अपने मूल धर्म में वापस लौट पाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जशपुर जिला चिकित्सालय में कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्यतिथि के अवसर पर मरीजों को फल वितरण किया।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय के साथ पूर्व विधायक राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सोनी, जिला मंत्री देवधन नायक, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, गोपाल राय,शारदा प्रधान, शरद चौरसिया, अरविंद भगत, सज्जू खान, टुन्नू सोनी, कृपा शंकर भगत, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, अभ्युदय मिश्रा, सतीश वर्मा, सरस्वती भगत, गंगा भगत, नीतू गुप्ता, सीता बाई, सुमित्रा देवी, सूरज सिंह, मुन्नी गुप्ता, एंजेला खेस, मुकेश इंदवार, संतन भगत, पिंकी लकड़ा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!