जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सी-मार्ट का किया निरीक्षण, समूह की महिलाओं से गतिविधियों के संबंध में ली जानकारी

Advertisements
Advertisements

अब तक 4 माह में लगभग 34 लाख रूपए से अधिक का बिक्री कर चुकी हैं महिलाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखण्ड के सी-मार्ट का निरीक्षण किया और समूह की महिलाओं से विक्रय किए जा रहे सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएं गौठान से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं ओर भी महिलाओं को आजीविका से जुड़ने के लिए कहा है और सी-मार्ट के माध्यम से अपनी सामग्री का विक्रय कराने लिए कहा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीगण एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

स्व सहायता समूह की महिलाएं ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 4 माह में लगभग 34 लाख रूपए से अधिक की बिक्री कर चुके हैं। ग्रामीण महिलाएं गौठानों में संचालित ग्रामीण आजीविका गतिविधियों से आर्थिक रूप सशक्त होने का नया जरिया मिला है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों में जीराफूल, जौवा फूल, फूल झाड़ू, अचार, सरसों का तेल, काजू, दाल आदि उत्पादों की मांग हमेशा बनी रहती है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाएं आज आर्थिक रूप से खुद आत्मनिर्भर बन कर अपने परिवार को भी सहयोग दे रही हैं ।

एनआरएलएम के डिस्ट्री मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिम जाति विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न आश्रम-छात्रावासों में बच्चों के लिए 8 हजार नग चप्पल लागत 9 लाख रूपए से खरीदी कर भेजा है। 444 पंचायतों में एलईडी बल्ब 1 लाख 20 हजार की लागत से उपलब्ध कराया गया है। 1 हजार स्वच्छता किट विभिन्न विद्यालयों में उपलब्ध कराया गया है। हर घर झण्डा अभियान के तहत 5 लाख का झण्डा विक्रय किया गया है। इसके अलावा इमली चटनी, ईमली तेल, अगरबत्ती, धनिया पाउडर, चावल, दाल, चाय पत्ती, महुआ लड्डू, फूल झाडू, सेनेटाइजर, काजू, सरसों का तेल, फेसवास, हैण्ड वास का भी विक्रय करके महिलाएं अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जशपुर के सी-मार्ट से सामग्रियों की मांग रायपुर, भिलाई, दुर्ग, सुकमा, अंबिकापुर जिलों में भी बड़ी मात्रा में की जाती है। अन्य जिलों में मुख्य रूप से काजू, चाय, जीराफूल, जो फूल की मांग बनी हुई है। जशपुर जिले के काजू और चाय की मांग का मुख्य कारण गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। सी-मार्ट में कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एनआरएलएम के डीपीएम अमीन खान, भरत पटेल और सी-मार्ट के मैनेजर अनिल कुमार निराला भी समय-समय पर सहयोग देते रहते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!