कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को  आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा,  वन अधिकार पट्टा, आयुष्मान कार्ड बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।


Related posts