जशपुर जिला अंतर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बटईकेला निवासी स्व. अजय राम की मृत्यु पानी में डूबने के कारण 27 अप्रैल 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री उनेश्वर राम हेतु 4 लाख एवं कांसाबेल तहसील के ग्राम खारपानी निवासी स्व. सुखली बाई की मृत्यु पानी में डूबने के कारण 29 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री सुखनाथ हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।  

Related posts