बाक्साईट उत्खनन की जनसुनवाई के विरोध में सड़क पर उतरेगें भाजपा के दिग्गज नेता, जशपुर अञ्चल की सुंदरता व वनों को नष्ट करने का षडयंत्र रचा जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा – भाजपा

Advertisements
Advertisements

भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 22 सितंबर को आयोजित जनसुनवाई में विरोध का कड़ा रुख अपनायेगें

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई उसके पश्चात पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई। इस बैठक में 24 अगस्त को रायपुर में बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम और बाक्साईट उत्खनन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। पार्टी के आला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है। वहीं कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सहित विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुवे भाजपा ने कहा की पाठ क्षेत्र में ग्रामीण बाक्साईड उत्खनन की सूचना से भयभीत हैं। भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 22 सितंबर को आयोजित जनसुनवाई में विरोध का कड़ा रुख अपनायेगी। सरधापाठ में होने वाले बाक्साईड उत्खनन के लिये पर्यावरण की अनुमति के लिये घोषित लोक जनसुनवाई का भाजपा पुरजोर विरोध करेगी जिसका बैठक कर सर्वसहमति से निर्णय ले लिया गया है।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जशपुर कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई बाक्साईड उत्खनन को लेकर किया जा रहा है, जिसकी सूचना मीडिया के माध्यम से मिली। उक्त उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल निर्मित हो रहा है, यहाँ की सुंदरता व वनों को नष्ट करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। जिसका पुरजोर विरोध होगा। स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने भी क्षेत्र को उद्योग मुक्त रखने की बात कही थी। उनकी बातों को स्मरण करते हुवे क्षेत्र को सुरक्षित रखने भाजपा संकल्पित है। पाठ क्षेत्र संत गहिरा गुरु की तपस्वी-भूमि है जहाँ किसी भी प्रकार का छेड़-छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री राय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक व जनप्रतिनिधि उद्योगपतियों से मिले हैं, जिनके शह पर ही उक्त कृत्य किया जा रहा है।

पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जुदेव ने कहा कि बाक्साईड उत्खनन को लेकर 22 सितंबर को होने वाले लोक जनसुनवाई को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए वे ग्रामीणों के साथ विरोध में सामने खड़े हैं। पिछले कई सालों से यहाँ उद्योग या बाक्साईड उत्खनन का ग्रामीणों ने विरोध किया है जिसमें भाजपा भी खुलकर विरोध में शामिल रहेंगे। स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की सोच के अनुरूप वे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि संत गहिरा गुरु की तपोभूमि सरधापाठ में लोक जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों की भावनायें आहत हुई हैं। आदर्श पुरुष स्व. दिलीप सिंह जुदेव हमेशा कहते थे की पर्यावरण की रक्षा करते हुवे यहाँ की हरियाली को नुकसान होने नहीं दिया जायेगा उनके इस बातों को स्मरण करते हुए यहाँ के पर्यावरण को नुकसान होने नहीं दिया जायेगा। उद्योग आने के बाद रोजगार तो मिलता है लेकिन ग्रामीण मात्र मजदूर बन कर रह जाते हैं उद्योग लगने से स्थानीय लोगों का फ़ायदा नही होने के कारण ही वे इसका विरोध कर रहे हैं।पूर्व मेंराज्य मंत्री का दायित्व उन्हें मिला था और इस नाते उन्हें जानकारी है किCMDC यहाँ उत्खनन करेगा जिसका भाजपा कार्यकर्ता एक स्वर में पुरजोर विरोध करेंगे। ग्राम सभा के मुद्दे का जिक्र करते हुवे श्री साय ने कहा कि हसदेव व टांगरगाँव में ग्रामीणों ने एक राय होकर विरोध प्रदर्शन किया है। सरधापाठ में बाक्साईड उत्खनन के मामले में ग्राम सभा के माध्यम से भी विरोध प्रदर्शन का योजना बैठक में बना है। ग्राम सभा को सबसे बड़ी ताकत दी गई है जिसके माध्यम से बाक्साईड उत्खनन को पर्यावरण अनुमति नहीं देने का बात कहा जायेगा।

सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पत्रकारवार्ता का मुख्य उद्देश्य कुमार दिलीप सिंह जुदेव का कल्पना हरा भरा जशपुर को सुरक्षित रखने का है। श्री जुदेव के इस कल्पना के साथ आज तक कोई भी छेडछाड़ नहीं होने दिया गया और पर्यावरण को सुरक्षित रखा गया लेकिन कांग्रेस की सरकार में यहाँ की हरियाली व वन संपदा से छेड़छाड़ दूसरी बार किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधि की मिलीभगत स्पष्ट देखी जा रही है। यह खुला आरोप पत्रकारवार्ता के माध्यम से लगा जन जन तक यह संदेश पहुँचाना चाहती हूँ। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र है, जिसका खुद संरक्षक राष्ट्रपति होता है और इन पहाड़ी कोरवाओं का जमीन नहीं बेचा जा सकता लेकिन कांग्रेस की सरकार पहाड़ी कोरवाओं की जमीन को खरीदने का अनोखा कारनामा दलालों के माध्यम से कर रहे हैं। ग्रामीण भोले-भाले हैं जिनको लगातार प्रलोभन देकर ठगने का कार्य दलालों के माध्यम से उद्योगपति लगातार कर रहे हैं। जिसका पुरजोर विरोध किया जाता है। संज्ञान में जैसे ही पुरा मामला सामने आयेगा पार्टी निर्णय लेते हुवे आगे की कार्यवाही करेगी। कुमार दिलीप सिंह जुदेव के मार्ग पर चलने को सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

बैठक एवं पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद गोमती साय, बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व विधायक राजशरण भगत, जागेश्वर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, मुकेश शर्मा, पुरषोत्तम सिंह, जिला मंत्री देवधन नायक, सुनील अग्रवाल, वरुण जैन, उपेंद्र यादव, राजू गुप्ता, फैजान सरवर खान, गोविंद भगत, सालिक साय, रीना बरला, ममता कश्यप, गेंदबिहारी सिंह, अनिता सिंह,केशव यादव, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, तुलसी कौशिक, अमन शर्मा, दीपक अंधारे, अवधेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राम गर्ग, राजकपूर भगत, शारदा प्रधान, नीतू गुप्ता , हरिशंकर यादव, मंगल राम, कपिल सिंह, कपिल साय, श्यामलाल भगत, अभिषेक मिश्रा, कृपा भगत, सुदामा पंडा, श्रीनायक मिश्रा, सलोने मिश्रा, रजनी प्रधान, प्रमिता भगत, अरविंद भगत, सज्जू खान, विनोद निकुंज, राजकुमार गुप्ता, गंगा भगत, मृणाल पाठक, मुकेश सोनी, शकीला पैंकरा, उमा देवी, चरित्र दास बाबा, आशु राय, अभ्युदय मिश्रा, राजा सोनी, विकास नाग, दीपक चैहान, मैनेजर राम,  राजकुमार सिंह, मुन्नी गुप्ता, निखिल गुप्ता, अमित साय, संदीप सोनी, नितेश पारीक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!