महिला अपराध एवं अन्य अपराधों से बचने हेतु स्कूली छात्रों को जागरूक करने हेतु किया जा रहा लगातार कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements
Advertisements

अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा संबंधी दी गई है कई महत्वपूर्ण जानकारियॉ

कार्यक्रम में लगभग 250 छात्रायें उपस्थित रहें।

उपस्थित छात्राओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर 70 छात्राओं द्वारा डाउनलोड किया गया।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बदन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी।

इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलायें कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास करा सकती है।

दिनांक 17.08.22 को सूर्या नर्सिग कालेज, आईटीआई कुलीपोटा एवं कन्या छात्रावास जांजगीर के छात्राओं को महिला संबंधी अपराध जैसे, दुष्कर्म, छेड़छाड़, अपहरण, दहेज प्रथा, पाक्सो एक्ट, साईबर क्राईम, मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालयीन छात्रों को अपराधों से संबंधित जानकारी सउनि शत्रुहन लाल राठौर, म.प्र.आर. एनुका तिर्की एवं म.आर. दिव्या सिंह के द्वारा जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!