बच्चों, महिलाओं का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 313/22 धारा 67 आई.टी.एक्ट पंजीबद्व

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एंव बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है, उमेश कुमार यादव द्वारा फेसबुक के माध्यम से दिनांक 01.11.2021 को पोर्नोग्राफी अपलोड करना पाए जाने पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक  313/22  धारा 67 आई.टी.एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया

आरोपी के घर मे रहने की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम कोटमी में आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी उमेश कुमार यादव को दिनाँक 18.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

उक्त कार्यवाही में सउनि एस एन मिश्रा, आरक्षक वेश जाटवर, आरक्षक मार्शल कुर्रे, आरक्षक दीपेंद्र मधुकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts