बच्चों व महिलाओं का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, नाबालिग बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया

विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध  क्रमांक 323/22  धारा 67 आई.टी.एक्ट पंजीबद्व

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एंव बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है, विधि से संघर्षरत बालक द्वारा फेसबुक के माध्यम से दिनांक 24.02.2022 को पोर्नोग्राफी अपलोड करना पाए जाने पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक  323/22  धारा 67 आई.टी.एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया

आरोपी के घर मे रहने की सूचना प्राप्त होने पर विधि से संघर्षरत बालक को साकिन ग्राम सुखदा चौकी फगुरम के घर दबिश देकर  दिनाँक 19.08.22 को गिरफ्तार कर बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में सउनि एस एन मिश्रा, प्रधान आरक्षक राम  प्रसाद चौहान, आरक्षक वेश जाटवर, आरक्षक श्याम कुमार, आरक्षक दीपेंद्र मधुकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts