महिला सरपंच से अभद्र व्यवहार करने वाला उपसरपंच गिरफ्तार

थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 215 /2022  धारा 294,506 भादवि, 3(2)(5क) एससी/एसटी एक्ट में दिनांक 23.8.22 को आरोपी गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

प्रार्थी या कांति देवी पति  मेंदराम  रोहिदास उम्र 37 वर्ष साकिन बुंदेला के द्वारा दिनांक 22.12. 2021 को आरोपी अंजनी कुमार श्रीवास के विरुद्ध गौठान में पैरा संग्रहण की बात को लेकर जाती सूचक गाली गलौज करने संबंधी आवेदन थाना शिवरीनारायण में दिया गया था आवेदन की जांच पर अपराध घटित होना पाए जाने पर दिनांक 10.07.22 को अपराध क्रमांक 215/22 धारा 294,506 भादवि 3(2)(5क) एससी/एसटी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से फरार आरोपी है अंजनी श्रीवास पिता बिहारी लाल श्रीवास उम्र 46 वर्ष साकिन बुंदेला को दिनांक 23.8.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts