वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह में सायकल रैली का किया गया आयोजन, जशपुर कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

Advertisements
Advertisements

जय स्तंभचौक से ईको लैब सोगड़ा तक रैली के माध्यम से किया गया लोगों को जागरूक

समदर्शी न्यूज ब्यूरो

जशपुर. वन विभाग के द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2021 तक मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वन्यप्राणी के सरंक्षण हेतु आज सायकल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सायकल रैली को जय स्तंभ जशपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सायकल रैली बालाजी मंदिर, महाराजा चौक, बघिमा होकर सोगड़ा ईको लैब पहुंची। कलेक्टर ने ईको लैब पहुंचकर लैब का मुआयना कर वहां रखे सामग्री के संबंध में जानकारी ली। रैली में वनमण्डलाधिकारी कृष्ण कुमार जाधव, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं सहित नगरवासी शामिल हुए। रैली के पश्चात् उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्य प्राणी के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। सभी को पर्यावरण की महत्ता को जानकारी देते हुए उन्हें अपने आसपास पौध रोपण करने के साथ ही लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!