कर्मचारियों अधिकारियों ने गीतों और प्रेरक उद्बोधन से आंदोलन को दी ऊर्जा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

महंगाई भत्ते और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आंदोलन के तीसरे दिन आज कुनकुरी में गीतों और प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से आंदोलनकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने आंदोलन को ऊर्जा प्रदान की।न्यायिक विभाग से भोगसिंह खुटे, कृषि विभाग से ए.के. राय, शिक्षा विभाग से प्रभा गुप्ता,नंदू साय पैंकरा,वाई.आर.कैवर्त,अनिल फ्रांसिस,जी.पी.मधुकर,लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारी व्ही. मिश्रा,लोकनिर्माण विभाग के अभियंता लेओस खेस,चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खिरोधर राम ,सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष भरत कुमार यादव,महिला बाल विकास विभाग की उषाकिरण सहित अनेक लोगों की प्रस्तुतियों ने आंदोलन में पैनापन और रंगत पैदा कर दिया।आंदोलन की गति और आंदोलनकारियों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है जबकि सरकार का रवैया अब तक उदासीन है।लोगों की परेशानी को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है और अपनी उपेक्षा से कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!