छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी से ईडी श्री जैन व सीई श्री अग्रवाल को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को प्रदेश के विद्युत विकास के लिए बताया महत्वपूर्ण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन के कार्यपालक निदेशक पी.के.जैन एवं मुख्य अभियंता पी.के.अग्रवाल को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा-भवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर कंपनीज के एमडी एन.के.बिजौरा ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को प्रदेश के विद्युत विकास के लिए महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक आर.के.श्रीवास, सी.एल.नेताम एवं आलोक सिंह ने सेवानिवृत्तजनों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी श्री जैन एवं अग्रवाल ने अपनी सेवा-यात्रा के दौरान प्रबंधन अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षेप में प्रकाश डाला। 

Related posts