कलेक्टर ने किया शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास का निरीक्षण, जल्द से जल्द विद्यालय शुरू करने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के विशेष प्रयास से जिले में प्रदेश का तीसरा बहुदिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास का जल्द होगा शुभारभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर जल्द से जल्द विद्यालय शुरू करने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालय सह छा़त्रावास  परिसर का अवलोकन कर साफसफाई रंगरोगन शीध्र कराने के निर्देश दिए ताकि जिले के बहुदिव्यांग बच्चों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने, बाधारहित शैक्षिक एवं गुणवत्तायुक्त सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनका सर्वांगीण विकास हो सके । ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के विशेष प्रयास से जिले में जल्द ही प्रदेश का तीसरा शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास का शुभारंभ पेण्ड्री जांजगीर में किया जाएगा। यह विद्यालय एक से अधिक दिव्यांगता से ग्रसित निःशक्तजनो के लिए संचालित होगी। जहां बहुदिव्यांग बालक वर्ग के लिए अन्तःवासी एवं बालिका वर्ग के लिए दैनिक छात्र के रूप में निःशुल्क शिक्षण-प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। कलेक्टर के विशेष प्रयास से विद्यालय सह छात्रावास के संचालन के लिए समाज कल्याण संचालनालय रायुपर द्वारा जिले में संधारित निराश्रित निधि से 24 लाख 94 हजार रूपए के व्यय की अनुमति प्रदान की गई है। शैक्षिणक सत्र 2022-23 के लिए बहुदिव्यांग निःशक्तता के छात्रावासी 50 सीटे और  दैनिक 25 सीटे इस प्रकार कुल 75 छात्र-छात्राओं की संख्या प्रस्तावित है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!