दुलदुला के कोरना गौठान में समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देश में आज दुलदुला विकासखंड के कोरना गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ दुलदुला श्री बजरंग वर्मा, समूह की महिलाएं सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि की पूरी जानकारी देते हुए उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि गोबर में कंेचुआ डालकर खाद निर्माण होने में 45 दिन का समय लगता है परंतु डीकंपोजर से लगभग 30 दिनों में ही खाद तैयार हो जाएगा। इस प्रशिक्षण का डोभ एवं बंगुरकेला पंचायत की समूह की महिलाओं द्वारा भी लाभ लिया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में दुलदुला विकासखंड के गौठानों में कार्यरत सभी स्वसहायता समूह की महिलाओं को इस संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!