अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

थाना सक्ती पुलिस की कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से 69 पाव देशी प्लेन शराब किया गया बरामद

आरोपी नत्थू राम खुंटे उम्र 55 वर्ष निवासी देवरमाल के विरुद्ध थाना सक्ती में 311/22 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 01 सितंबर 22 को ग्राम डड़ाई में स्थित ढाबे में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर सक्ती पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी नत्थू राम खुंटे उम्र 55 वर्ष निवासी देवरमाल के कब्जे से 69 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया।

जिस पर आरोपी नत्थू राम खुंटे उम्र 55 वर्ष निवासी देवरमाल के विरुद्ध  311/22 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 01 सितंबर 22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक कमल किशोर महतो, निरीक्षक ललित चन्द्रा, प्रधान आरक्षक कमल किशोर साहू, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे, आरक्षक भागवत श्रीवास, आरक्षक संतोष गबेल, आरक्षक लक्ष्मी राठौर, आरक्षक विजय पटेल, आरक्षक महेन्द्र राठौर, हिला आरक्षक आफशा परवीन का विशेष योगदान रहा ।

Related posts