गौ वंश वृद्धि एवं गौ आधारित कृषि के विकास हेतु की गई पहल, शारदा धाम सेवा समिति ने कस्तूरा में गौ वंश का किया वितरण

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज

जशपुर/दुलदुला, अंचल में गौ वंश से वंचित ग्रामीण कृषक परिवारों को दुलदुला विकाश खण्ड के ग्राम कस्तूरा में शारदा धाम सेवा समिति द्वारा गौ वंश का वितरण किया गया। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शक्ति, जांजगीर, चांपा क्षेत्र से कुछ किसानों के द्वारा गौ वंश पालन पोषण करने के लिए दान स्वरूप इस क्षेत्र को प्राप्त हुआ है। जिसे दुलदुला क्षेत्र के उन परिवारों में जिनमें गौ माता का अभाव है ऐसे परिवार को चिन्हित कर आज भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में जगन्नाथ महाप्रभु को साक्षी मानकर वितरण किया गया।

गौ वंश वृद्धि, गौ आधारित कृषि एवं गौ धन वृद्धि की परिकल्पना के साथ यह कार्यक्रम आज संपन्न किया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिला के सह जिला संघचालक राजीव नंदे, इंद्र कुमार हेड़ा, उदय शर्मा, अमन शर्मा, दुलदुला थाना प्रभारी के पी सिंह, क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी तथा शारदा धाम प्रभारी कालेश्वर सिंह, सुरेश राम एवं अनेक गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सूत्रधार करण पालजी एवं सत्यनारायण जी रहे जिनके विशेष प्रयास का यह परिणाम आज सार्थक रूप से प्राप्त हुआ है। क्षेत्र के गौ पालको एवं क्षेत्र के ग्रामवासियों में प्रसन्नता व्याप्त है। संपूर्ण कार्यक्रम शारदा धाम सेवा समिति के तत्वावधान में सम्पन्न किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!