अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में     

आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट किया गया पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा   

दिनांक 05 सितंबर 22 को ग्राम खटोला निवासी रविन्द्र कुमार नेताम मोटर सायकल में कटघरी की ओर से भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब लेकर अपने गांव खटोला की ओर जाने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटर सायकल बरामद किया गया।

जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी रविन्द्र कुमार नेताम उम्र 22 वर्ष निवासी खटोला द्वारा अवैध शराब परिवहन करना पाये जाने पर आरोपी को दिनांक 05 सितंबर 22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केवट, उप निरीक्षक गजालाल चन्दाकर, आरक्षक बृजपाल बर्मन, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया एवं आरक्षक सुकृत जांगड़े का विशेष योगदान रहा ।

Related posts