रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना और बहनों की रक्षा का वचन देना स्नेह और आपसी भरोसे को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति भी जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख-सृमद्धि और खुशहाली लेकर आए।
Related posts
-
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से मातम, घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुख; दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय... -
शराब के मामले में पकड़ा गया, अगले दिन अस्पताल ले जाते समय हुई मौत; मानवाधिकार आयोग की जांच के बाद जांजगीर में 3 साल पुराने मामले ने लिया नया मोड़, आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज
मानवाधिकार आयोग की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, जिला जेल जांजगीर बंदी की मौत के मामले... -
बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत! 21 अक्टूबर से स्थायी रूप से बढ़ेगा एसी-2 कोच, अब ज्यादा यात्रियों को मिल सकेगी कंफर्म बर्थ
बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-2 कोच की सुविधा बिलासपुर : रेलवे...
