पत्थलगांव के कदमघाट से बी.टी.आई. चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सीसटींग एलाईनमेंट पर सड़क निर्माणाधीन

Advertisements
Advertisements

पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य अनुबंधित एजेन्सी द्वारा किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 अम्बिकापुर से पत्थलगांव मार्ग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पत्थलगांव के कदमघाट से बी.टी.आई. चौक तक का भाग एनएचडीपी-प्ट परियोजना तहत अम्बिकापुर, पत्थलगांव का भाग है। इस भाग में 4 लेन योजना अनुसार 4 लेन पर निर्माण कार्य कदमघाट से पत्थलगांव न्यायालय तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सीसटींग एलाईनमेंट पर सड़क निर्माणधीन है। उक्त 4 लेन भाग अंतर्गत 4 लेन या एक भाग न्यायालय से बी.टी.आई. चौक तक में किया गया। जिसके अंतर्गत एक तरफ 7.5 मीटर के चौड़ाई में सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि  बी.टी.आई. चौक से कदमघाट तक निर्माण कार्य हेतु अनुबंधक टी.बी.सी.एल. द्वारा पुरानी सड़क को उखाड़कर मार्च 2022 में प्रारंभ किया गया। कार्य प्रारंभ करने के उपरांत उक्त भाग में नगर पंचायत की पाईपलाईन के माध्यम से शहरी भाग में पेयजल की प्रदायगी होती है। निर्माण मे पाईपलाईन क्षतिग्रस्त होने की संभावना के कारण उक्त भाग में निर्माण कार्य स्थगित रखा गया।

निर्माण कार्य किये जाने हेतु नगर पंचायत पी.एच.ई. विभाग के साथ पाईपलाईन के विस्थापन हेतु प्राक्कलन 118.50 लाख का भुगतान डिमांड नोट  विभाग को जमा किया गया है। पी.एच.ई. विभाग द्वारा उक्त भाग में पाईपलाईन विस्थापन कार्य पूर्ण कराने के उपरांत निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।। उन्होंने बताया कि  राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात को सुगम रखने हेतु उक्त भाग को अनुबंधित निर्माण एजेन्सी से मरम्मत कार्य सतत कराया जा रहा है। आम नागरिको एवं जनप्रतिनिधी के मांग पर अनुबंधक एजेंसी द्वारा तत्कालिक मरम्मत कार्य कराया गया। कदमघाट से बी.टी.आई. चौक अंतर्गत संधारित सड़क की भी पुनः मरम्मत कार्य किया जा रहा है। एन.एच.डी.पी. परियोजना के तहत अम्बिकापुर से पत्थलगांव मार्ग की लम्बाई 74.63 किलोमीटर एवं पत्थलगांव से कुनकुरी मार्ग की लम्बाई 62.50 किलोमीटर में 2 लेन सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत है। अम्बिकापुर से पत्थलगांव मार्ग पर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। पत्थलगांव से कुनकुरी मार्ग के निर्माण में प्रथम सबकान्ट्रैक्टर द्वारा निर्माण की गति धीमी रखी जाने के कारण द्वितीय सबकान्ट्रैक्टर एजेन्सी को त्रिपक्षीय अनुबंध कर 70 प्रतिशत निर्माण कार्य के लिये, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया गया।  धीमी प्रगति होने के कारण सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही होने से निर्माण कार्य यथास्थिति स्थगित रखा गया है। जिस परिपेक्ष्य में आगे की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। साथ ही पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य अनुबंधित एजेन्सी द्वारा किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!